भारतीय नौसेना और ओमान नौसेना ने द्विपक्षीय अभ्यास 'नसीम अल बहर' के 13वें संस्करण में भाग लिया

Tags: Defence

13th edition of bilateral exercise ‘Naseem Al Bahr’

भारतीय नौसेना के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद, अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुमित्रा एवं समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) डोर्नियर ने भारतीय नौसेना और रॉयल नेवी ऑफ ओमान (आरएनओ) के बीच द्विपक्षीय अभ्यास 'नसीम अल बहर' के 13वें संस्करण में भाग लिया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह अभ्यास दिनांक 19 से 24 नवंबर 2022 को ओमान के तट पर आयोजित किया गया था और इसके तीन चरण- बंदरगाह चरण, समुद्री चरण और डीब्रीफ थे।

  • हार्बर चरण के दौरान की गई गतिविधियों में भारतीय नौसेना तथा आरएनओ ऑपरेशन्स टीमों के बीच पेशेवर बातचीत और दोनों नौसेनाओं के बीच मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन शामिल थे।

  • भारतीय नौसेना के पोत त्रिकंद एवं सुमित्रा, आरएनओ के जहाजों अल शिनास और अल सीब के साथ समुद्री चरण के लिए रवाना हुए। 

  • भारतीय नौसेना के समुद्री गश्ती विमान डोर्नियर, रॉयल नेवी ऑफ ओमान (आरएनओ) के समुद्री गश्ती विमान और तट आधारित आरएएफओ लड़ाकू विमान हॉक्स समुद्री चरण के अभ्यास में शामिल हुए।

  • समुद्री चरण में सामरिक समुद्री अभ्यास शामिल था जिसमें सरफेस एक्शन, एयर डिफेंस, मेरीटाइम सर्विलांस एंड इंटरडिक्शन/ वीबीएसएस शामिल थे।

  • 23 नवंबर 2022 को डुक्म में आरएनओ नौसेना बेस में अभ्यास का अंतिम चरण डीब्रीफ आयोजित किया गया।

  • भारतीय नौसेना एवं रॉयल नेवी ऑफ ओमान के बीच पहला अभ्यास 1993 में आयोजित किया गया था। 

  • इस वर्ष भारतीय नौसेना एवं रॉयल नेवी ऑफ ओमान के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search