अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

Tags: Important Days

Elimination of Violence against Women

हर साल 25 नवंबर को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकना और महिलाओं को उनके बुनियादी मानवाधिकारों एवं लैंगिक समानता के विषय में जागरूक करना है।

  • लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ लड़ने के लिए 25 नवंबर को 1981 से हर साल महिला अधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा इस दिन का आयोजन किया जाता है।

  • इस वर्ष की थीम है 'UNITE! महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए सक्रियता।'

  • भारत में लैंगिक समानता का सिद्धांत भारतीय संविधान में निहित है, इसके साथ ही महिलाओं को लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किए जाने (अनुच्छेद 15) और विधि के समक्ष समान संरक्षण (अनुच्छेद 14) का मूल अधिकार प्राप्त है। 

दिन की पृष्ठभूमि

  • 7 फरवरी, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक संकल्प पारित किया, जिसमें 25 नवंबर को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ के रूप में नामित किया गया। 

  • इस दिवस का आयोजन ‘मिराबाई बहनों’ (डोमिनिकन गणराज्य की तीन राजनीतिक कार्यकर्त्ता) के सम्मान में किया जाता है, जिन्हें वर्ष 1960 में देश के शासक ‘राफेल ट्रुजिलो’ के आदेश पर बेरहमी से मार दिया गया था। 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search