अमेरिका में भारत के राजदूत, तरणजीत सिंह संधू का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा

Tags: Person in news

India’s Ambassador to US, Taranjit Singh Sandhu tenure extends for a year

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू का कार्यकाल भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी, 2024 तक एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। संधू जनवरी 2023 में रिटायर होने वाले थे।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इससे पहले, 2020 में, तरणजीत सिंह संधू ने अपने पूर्ववर्ती हर्षवर्धन श्रृंगला से संयुक्त राज्य में नए भारतीय राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला था, जो अब G20 के मुख्य समन्वयक हैं।

  • संधू इससे पहले श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त थे। 

  • 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी संधू ने वाशिंगटन डीसी में 2013 और 2017 के बीच तीन बार मिशन के उप प्रमुख के रूप में और फिर 2020 की शुरुआत से राजदूत के रूप में कार्य किया है।

  • उन्हें वाशिंगटन डीसी सर्कल में एक जाना पहचाना चेहरा माना जाता है।

  • तरनजीत सिंह संधू के कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका के संबंधों में काफी प्रगाढ़ता आई है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search