भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च

Tags: Science and Technology

India's-third-moon-mission-Chandrayaan-3_HINDI

14 जुलाई 2023 को भारत ने चंद्रयान-3 को एलवीएम3-एम4 रॉकेट से श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। 

खबर का अवलोकन:

  • इसरो के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से रूस (सोवियत संघ), अमेरिका और चीन के बाद भारत चौथा देश होगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग किया हो।
  • इसरो ने 2008 में चंद्रयान-1 लॉन्च किया। 2019 में चंद्रयान-2 को लॉन्च किया गया। 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया।

चंद्रयान-3 के प्रपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर: 

  • चंद्रयान-2 में जहां ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर थे। वहीं, चंद्रयान-3 में प्रपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर लगे हैं।
  • चंद्रयान-3 का लैंडर+रोवर चंद्रयान-2 के लैंडर+रोवर से करीब 250 किलो ज्यादा वजनी है।

मिशन कितने समय तक कार्य करेंगे:   

  • चंद्रयान-2 की मिशन लाइफ 7 वर्ष (अनुमानित) थी, वहीं चंद्रयान-3 के प्रपल्शन मॉड्यूल को 3 से 6 महीने काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। 
  • चंद्रयान-2 के मुकाबले चंद्रयान-3 अधिक शीघ्रता से  चांद की ओर बढ़ेगा।
  • चंद्रयान-3 के लैंडर में 4 थ्रस्टर्स लगाए गए हैं। करीब 40 दिन के सफर के बाद चंद्रयान-3 चांद की सतह तक पहुंच जाएगा। चंद्रयान-2 को चांद तक पहुंचने में 42 दिन लगे थे।

मिशन की लागत: 

  • इस मिशन को लॉन्च करने में 615 करोड़ रुपये की लागत आई है। जबकि इसे लॉन्च करने में ही 500 करोड़ रुपये की लागत आई है।

मिशन का लक्ष्य: 

  • चंद्रयान-3 मिशन का लक्ष्य चांद की सतह के बारे में अधिक जानकारी जुटाना है। इसके लिए लैंडर पर चार प्रकार के वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं। जो मुख्यत: 

    • चांद पर आने वाले भूकंपों, 
    • सतह की थर्मल प्रॉपर्टीज, 
    • सतह के करीब प्‍लाज्‍मा में बदलाव 
    • चांद और पृथ्वी के मध्य की सटीक दूरी मापने का प्रयास और 
    • चांद की सतह के रासायनिक और खनिज संरचना का अध्ययन करेगा।

मिशन की लैंडिंग:  

  • लैंडिंग किस तरह होगी, यह ऑन-बोर्ड कंप्यूटर तय करता है। अपने सेंसर्स के हिसाब से लोकेशन, हाइट, वेलोसिटी आदि का अनुमान लगाकर कंप्यूटर स्वतः निर्णय लेता है। 

चंद्रयान-2 की उपलब्धि: 

  • चंद्रयान-2 से जुड़े ऑर्बिटर के डेटा ने पहली बार रिमोट सेंसिंग के माध्यम से क्रोमियम, मैंगनीज और सोडियम की उपस्थिति का पता लगाया था। इससे चंद्रमा के मैगमैटिक विकास के बारे में अधिक जानकारी भी मिलेगी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search