भारत-मालदीव का संयुक्त सैन्य अभ्यास एकुवेरिन उत्तराखंड के चौबटिया में

Tags: Defence

“Ekuverein”-at-Chaubatia,-Uttarakhand

भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के मध्य होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास "एक्स एकुवेरिन" के 12वें संस्करण की शुरुआत 11 जून 2023 को चौबटिया, उत्तराखंड में हुआ है।

खबर का अवलोकन: 

  • 'मित्र' अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है।
  • दोनों देशों के मध्य होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास "एक्स एकुवेरिन" को 11 से 24 जून 2023 तक आयोजित किया जाएगा। 
  • भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन जितनी क्षमता वाली टुकड़ी 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग लेगी।
  • 14 दिवसीय इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के काउंटर इंसर्जेंसी/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को बढ़ावा देना है। 
  • इसमें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सामरिक स्तर पर दोनों बलों के बीच समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर ध्यान रहेगा।
  • संयुक्त सैन्य अभ्यास "एक्स एकुवेरिन" का 11वां संस्करण दिसंबर 2021 में मालदीव में आयोजित किया गया था।

मालदीव:  

  • राजधानी: माले 
  • राष्ट्रपति: इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
  • मुद्रा: रूफिया

उत्तराखंड: 

  • राजधानी: देहरादून
  • राज्यपाल:  गुरमीत सिंह
  • मुख्यमंत्री: पुष्कर सिंह धामी

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search