भारत में स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता

Tags: Science and Technology

  • भारत सरकार ने भारत में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की स्थिति के बारे में संसद को सूचित किया है|
  • 6780 मेगावाट की वर्तमान परमाणु ऊर्जा क्षमता को 2031 तक बढ़ाकर 22480 मेगावाट करने की योजना है।
  • वर्तमान में देश में कुल बिजली उत्पादन में परमाणु ऊर्जा की हिस्सेदारी वर्ष 2020-21 में लगभग 3.1% है।
  • सरकार ने फ्रांस के साथ तकनीकी सहयोग से 1650 मेगावाट के छह परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों की स्थापना को मंजूरी दे दी है,  महाराष्ट्र के जैतापुर में 9900 मेगावाट की कुल क्षमता वाला सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा उत्पादन स्थल बन जायेगा।
  • वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र, तमिलनाडु में स्थित कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र है जो रूस की मदद से बनाया जा रहा है।
  • इसकी स्थापित क्षमता 2000 मेगावाट है और 2000 मेगावाट का संयंत्र निर्माणाधीन है।
  • भारत में पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र 1969 में महाराष्ट्र के तारापुर में स्थापित किया गया था।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search