क्षय रोग (टी बी) के खिलाफ महिलाओं की जीत पर राष्ट्रीय सम्मेलन

Tags: National News

  •  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में इसका आयोजन किया गया था|
  • उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि थे।
  • इस अवसर पर बोलते हुए उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने 2025 तक लोगों को 'टीबी मुक्त भारत' अभियान में 'प्रमुख भागीदार' बनाने का आह्वान किया।
  • केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने कहा कि भारत में टीबी के कुल मामलों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 36 फीसदी है। महिलाओं में टीबी अक्सर रिपोर्ट नहीं किया जाता है क्योंकि महिलाएं सामाजिक कलंक और जागरूकता की कमी के कारण आगे नहीं आती हैं।
  • भारत सरकार ने 2025 तक भारत टीबी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
  • भारत में विश्व में टीबी की सबसे बड़ी आबादी है और विश्व में टीबी की आबादी का लगभग एक चौथाई भारत में पाया जाता है।
  • क्षय रोग (टीबी) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक जीवाणु के कारण होता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search