अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन कुरुक्षेत्र, हरियाणा में किया जाएगा

Tags: Festivals State News

International Gita Mahotsav to be organised

कुरुक्षेत्र, हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 19 नवंबर से 6 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 नवंबर को कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर में गीता यज्ञ में मुख्य कार्यक्रमों का औपचारिक उद्घाटन करेंगी।

  • वह उसी दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी उद्घाटन करेंगी।

  • इस संगोष्ठी में श्रीमद्भगवद्गीता के विख्यात अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय विद्वान तथा देश-विदेश के शोधार्थी'विश्व शांति एवं समरसता' पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।

  • 19 नवंबर से 6 दिसंबर तक सरस एंड क्राफ्ट मेला भी आयोजित किया जाएगा।

  • देश भर के मूर्तिकारों ने महाभारत और गीता पर आधारित 21 विशेष पत्थर की मूर्तियां बनाई हैं। इसमें विभिन्न शिल्पकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

  • मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुरुषोत्तमपुरा बाग, ब्रह्मसरोवर में एक विशेष मंडप स्थापित किया गया है, जो राज्य की संस्कृति, शिल्प और भोजन पर प्रकाश डालता है।

  • 'गीता स्थली' कुरुक्षेत्र आस्था और पर्यटन का संगम है। हाल ही में ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप का अनावरण किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के बारे में

  • हरियाणा सरकार वर्ष 1989 से कुरुक्षेत्र शहर में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से गीता महोत्सव उत्सव मना रही है।

  • वर्ष 2016 में, हरियाणा सरकार ने गीता जयंती के त्योहार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

  • तत्पश्चात वर्ष 2017, 2018 और 2019 में कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया।

  • वर्ष 2022 के इस महोत्सव में नेपाल भागीदार देश और मध्य प्रदेश भागीदार राज्य होगा।

कुरुक्षेत्र के बारे में

  • कुरुक्षेत्र भारतीय राज्य हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले का एक शहर और प्रशासनिक मुख्यालय है।

  • इसे 'धर्मक्षेत्र' और "भगवद गीता की भूमि" के रूप में भी जाना जाता है।

  • माना जाता है कि महाभारत का कुरुक्षेत्र युद्ध यहीं हुआ था।

  • थानेश्वर जिसका शहरी क्षेत्र कुरुक्षेत्र के साथ विलय कर दिया गया है, एक तीर्थ स्थल है जहाँ कई स्थानों को महाभारत से संबंधित बताया गया है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search