ईरान को महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग से निलंबित किया गया

Tags: International News

Iran is suspended from the U.N. Commission

ईरान को महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग (CSW) से निष्कासित कर दिया गया है, इस पर हुए मतदान में भारत ने भाग नहीं लिया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • पैनल से ईरान को हटाने के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद में अमेरिका के प्रस्ताव को 29 वोट मिले।

  • कुल 54 सदस्यीय मत में आठ मत विरोध में पड़े और 16 अनुपस्थित रहे।

  • महिलाओं को हिजाब पहनने के लिए मजबूर करने वाले आदेश के खिलाफ ईरान में व्यापक विरोध हुआ, अमेरिका द्वारा जोरदार पैरवी के बाद ईरान को निलंबित करने के लिए मतदान किया गया।

  • ‘कमिशन ऑन द स्टेटस ऑफ वीमेन’ के 2022-2026 के शेष कार्यकाल से ईरान को हटाने के मसौदे के जरिए आर्थिक एवं सामाजिक परिषद ने सितंबर 2022 से ईरान सरकार द्वारा की गई कार्रवाइयों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।

  • मसौदे में कहा गया कि ईरान ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सहित महिलाओं के मानवाधिकारों का लगातार हनन किया।

  • प्रस्ताव के जरिए ‘कमिशन ऑन द स्टेटस ऑफ वीमेन’ के 2022-2026 के शेष कार्यकाल से ईरान को ‘‘तत्काल प्रभाव से’’ हटाने का फैसला किया गया।

महिलाओं की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के बारे में

  • यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) का एक कार्यात्मक आयोग है, जो संयुक्त राष्ट्र के भीतर मुख्य अंगों में से एक है।

  • इसे लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने वाले संयुक्त राष्ट्र के अंग के रूप में वर्णित किया गया है।

  • हर साल, प्रतिनिधि लैंगिक समानता की प्रगति का मूल्यांकन करने, चुनौतियों की पहचान करने, वैश्विक मानक निर्धारित करने और दुनिया भर में लैंगिक समानता और महिलाओं की उन्नति को बढ़ावा देने के लिए ठोस नीतियां बनाने के लिए न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इकट्ठा होते हैं।

  • भारत 2021 से 2025 तक इस आयोग का सदस्य है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search