इसरो ने 12 साल पुराने उपग्रह मेघा ट्रॉपिक्स को प्रशांत महासागर में गिराया

Tags: Science and Technology National News

 Indian Space Research Organisation (ISRO)

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित 12 साल पुराने अपने उपग्रह मेघा ट्रॉपिक्स-1 (MT-1) को हाल ही में नियंत्रित तरीके से सफलतापूर्वक प्रशांत महासगर में गिरा दिया। 

खबर का अवलोकन 

  • इसरो ने जानकारी दी थी कि वह इस उपग्रह को वापस धरती पर लाने की योजना बना रहा है। 

  • इस उपग्रह को धरती पर गिराना इसरो के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसे इसरो ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

  • इसरो अगस्त, 2022 के बाद से, उपग्रह की पृथ्वी से दूरी को लगातार कम कर रहा था। 

  • इसके लिए वह उपग्रह में मौजूद करीब 120 किलोग्राम ईंधन को खर्च कर रहा था। 

  • पृथ्वी पर पहुंचने से पहले उपग्रह के बूस्टर को दो बार ऑन किया गया। 

  • इस प्रक्रिया को डी-बूस्ट कहा जाता है। धरती के वायुमंडल में आते ही उपग्रह तेजी से जलने लगा और समुद्र तक पहुंचते पहुंचते पूरी तरह नष्ट हो गया।

मेघा ट्रॉपिक्स सैटेलाइट के बारे में

  • इस उपग्रह को अक्टूबर, 2011 को इसरो ने फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस के साथ मिलकर प्रक्षेपित किया था। 

  • उपग्रह तीन साल तक मौसम की जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन इसने 10 साल से अधिक समय तक सेवाएं दीं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)

  • इसकी स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी।

  • यह भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है। इसने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना अंतरिक्ष रॉकेट लॉन्च किया।

  • मुख्यालय: बेंगलुरु

  • अध्यक्ष: एस सोमनाथ


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search