केन्या की पहली महिला जनरल ने भारतीय सैन्य अकादमी में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

Tags: Defence

केन्या मिलिट्री एकेडमी के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 5-7 अक्टूबर को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) का दौरा किया। यह दौरा इंडो-केन्या डिफेंस को-आपरेशन के तहत किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • केन्या मिलिट्री एकेडमी की कमांडेंट मेजर जनरल एफजी अहमद के नेतृत्व में अकादमी पहुंचे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आइएमए में जेंटलमैन कैडेटों को मिलने वाले सैन्य प्रशिक्षण में भाग लिया। 

  • मेजर जनरल एफजी अहमद केन्या सशस्त्र बलों और कमांडेंट केन्या सैन्य अकादमी में जनरल का पद धारण करने वाली पहली महिला हैं।

  • उन्हें 1985 में सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया गया था और केन्या वायु सेना में तैनात किया गया था।

  • केन्या के सैन्य प्रतिनिधिमंडल ने आइएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीके मिश्रा से भी मुलाकात की और सैन्य प्रशिक्षण व प्रशासनिक मामलों पर विस्तार से चर्चा की।

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) 

  • आइएमए की स्थापना 1932 को फील्ड मार्शल सर फिलिप डब्ल्‍यू चैटवुड द्वारा किया गया। 

  • वर्ष 1947 में भारतीय सैन्‍य अकादमी की कमान ब्रिगेडियर ठाकुर महादेव सिंह को दी गई। 

  • 1960 में संस्थान का नाम भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) रखा गया। 

  • तत्कालीन राष्ट्रपति डा एस राधाकृष्णन ने 10 दिसंबर 1962 को पहली बार अकादमी को ध्वज प्रदान किया। 

  • यह देहरादून में स्थित है।

केन्या के बारे में

  • राष्ट्रपति - विलियम रुतो

  • राजधानी - नैरोबी 

  • आधिकारिक भाषाएँ -स्वाहिली, अंग्रेज़ी

  • मुद्रा - केन्याई शिलिंग

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search