दादाभाई नौरोजी के लंदन स्थित घर को मिला ब्लू प्लाक सम्मान
Tags: International News
दादाभाई नौरोजी के दक्षिण लंदन स्थित घर, जहां वे 19वीं सदी के अंत में आठ साल तक रहे, को एक स्मारक 'ब्लू प्लैक' यानी नीली पट्टिका पुरस्कार मिला है।
महत्वपूर्ण तथ्य
ब्लू प्लैक' योजना के तहत इंग्लिश हेरिटेज चैरिटी पूरे लंदन में ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण इमारतों का सम्मान करती है।
नौरोजी ने इंग्लैंड की सात यात्राएँ कीं और तीन दशकों से अधिक समय तक लंदन में रहे।
भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौरोजी की पट्टिका का अनावरण किया गया।
दादाभाई नौरोजी
दादाभाई नौरोजी (4 सितम्बर 1825 -- 30 जून 1917) ब्रिटिशकालीन भारत के एक पारसी बुद्धिजीवी, शिक्षाशास्त्री, कपास के व्यापारी तथा आरम्भिक राजनैतिक एवं सामाजिक नेता थे।
उन्हें 'भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन' और 'भारत के आधिकारिक राजदूत' के रूप में भी जाना जाता है।
उन्होंने आर्थिक निकास या धन-निष्कासन के सिद्धांत का प्रस्ताव रखा।
दादाभाई नौरोजी ने 1866 में लंदन में ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना की।
पावर्टी ऐंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया इनके द्वारा लिखी गयी एक प्रमुख पुस्तक है I
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -