मणिपुर ने खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में खोंगजोम दिवस मनाया

Tags: State News

मणिपुर में थौबल जिले के खेबाचिंग में खोंगजॉम युद्ध स्‍मारक परिसर में 23 अप्रैल को खोंगजॉम दिवस मनाया गया। 

  • प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को मणिपुर में ‘खोंगजोम दिवस’ मनाया जाता है।

  •  यह दिन, वर्ष 1891 के एंग्लो-मणिपुरी युद्ध के दौरान खोंगजॉम की लड़ाई में मणिपुर की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अंग्रेजों के विरूद्ध सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर मणिपुर के योद्धाओं की याद में मनाया जाता है।

  • यह दिवस मणिपुर सरकार द्वारा थौबल जिले में स्थित खोंगजोम वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

  • खोंगजोम वार मेमोरियल कॉम्प्लेक्स, एक ऐतिहासिक युद्ध स्मारक स्थल है, जिसमे युद्ध में लड़े सैनिकों की याद में बनाई गई दुनिया की सबसे ऊंची तलवार की प्रतिमा है।

  • एंग्लो-मणिपुर युद्ध 

  • एंग्लो-मणिपुर युद्ध, ब्रिटिश साम्राज्य तथा मणिपुर साम्राज्य के मध्य एक सशस्त्र संघर्ष था, जो 31 मार्च से 27 अप्रैल 1891 तक लड़ा गया था।

  • इस ऐतिहासिक युद्ध की शुरुआत मणिपुर के राजकुमारों के मध्य ईर्ष्या, असंतोष, अविश्वास और कलह के कारण हुई थी।

  • यह युद्ध मणिपुर के खोंगजोम की खेबा पहाड़ियों पर लड़ा गया था और इसलिये इस दिवस का नाम खोंगजोम दिवस है।

  • 27 अप्रैल 1891 को युद्ध समाप्त होने के पश्चात् मणिपुर पर अंग्रेज़ों का प्रत्यक्ष नियंत्रण हो गया था।

  • इस युद्ध के बाद ब्रिटिश सरकार ने कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा चलाया और उन्हें मृत्यु दंड दिया।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CUREENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz