हैदराबाद में मेगा ‘योग महोत्सव’

Tags: National News

27 मई, 2023 को केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के अंतर्गत मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग (एमडीएनआईवाई) हैदराबाद के एनसीसी परेड ग्राउंड में एक मेगा 'योग महोत्सव' आयोजित किया।

खबर का अवलोकन: 

  • 27 मई को हैदराबाद-सिकंदराबाद के एनसीसी परेड ग्राउंड में आयोजित हो रहे योग महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदरराजन शामिल थी। 
  • यह आयोजन 21 जून, 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित होने वाले योग महोत्‍सव के 25 दिन पूर्व किया गया। 
  • केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुम्‍बकम के लिये योग’ को घोषणा की।
  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के अनुसार, 21 जून को जब रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से कई बंदरगाहों, जहाजों पर योगाभ्यास किया जाएगा तो ओशन रिंग ऑफ योग बनेगा।
  • आर्कटिक से अंटार्कटिका तक के क्षेत्र में भी योगाभ्यास किया जाएगा जिसमें प्राइम मेरिडियन लाइन पर या उसके आसपास के देश भी योगाभ्यास में शामिल होंगे। 
  • अन्य कई देशों के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। उत्तर और दक्षिणी ध्रुव क्षेत्रों में भी योग अभ्यास होगा। 
  • हिमाद्रि- स्वालबार्ड, आर्कटिक में भारतीय अनुसंधान केंद्र और भारती - अंटार्कटिका में तीसरे भारतीय अनुसंधान केंद्र में भी दुनिया भर के लाखों अन्य लोगों के साथ इस उत्सव में शामिल होने की संभावना है। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई): 

  • वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 69वें सत्र के दौरान भारत द्वारा ‘आईडीवाई’ का विचार प्रस्तावित किया था।
  • यूएनजीए, ने दिसंबर, 2014 में एक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया।
  • प्रथम ‘आईडीवाई’ का आयोजन वर्ष 2015 में नई दिल्ली में राजपथ पर किया गया।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search