मॉयल ने दिसंबर में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया

Tags: Economy/Finance National News

मॉयल ने दिसंबर, 2022 में 1,41,321 टन मैंगनीज अयस्क का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया है। 

महत्वपूर्ण तथ्य

  • मॉयल ने नवंबर 2022 की तुलना में उत्पादन में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। 

  • साथ ही नवंबर 2022 की तुलना में लगभग 91 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ दिसंबर माह के लिए 1,64,235 टन की बिक्री भी की है। 

  • इसके अलावा, कंपनी ने 2.7-15% की प्रभावी रेंज में कीमतों में वृद्धि की है।

मॉयल के बारे में

  • यह इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक अनुसूची-ए, मिनीरत्न श्रेणी-1 कंपनी है।

  • यह लगभग 45% बाजार हिस्सेदारी के साथ देश में मैंगनीज अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्य में ग्यारह खानों का संचालन करता है।

  • कंपनी ने 2030 तक अपने उत्पादन को लगभग दोगुना करके 3 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा है।

  • यह मध्य प्रदेश राज्य के अन्य क्षेत्रों के अलावा गुजरात, राजस्थान और ओडिशा राज्य में भी व्यावसायिक अवसरों की तलाश कर रहा है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search