नासा ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली जेम्स वेब टेलीस्कोप लॉन्च किया

Tags: Science and Technology

  • दुनिया की सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन, जेम्स वेब टेलीस्कोप को 25 दिसंबर 2021 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह नासा द्वारा 1990 में लॉन्च किए गए हबल स्पेस टेलीस्कोप से भी अधिक शक्तिशाली है।
  • जेम्स वेब टेलीस्कोप मिशन को अमेरिका के नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) द्वारा यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से लॉन्च किया गया था।

मिशन का उद्देश्य

  • मिशन का उद्देश्य प्रारंभिक ब्रह्मांड में पहली आकाश गंगाओं से प्रकाश की तलाश करना ,अपने सौरमंडल की खोज करना जिस से हमारे ब्रह्मांड की उत्पत्ति को समझने में मदद मिलेगी साथ-साथ यह उन अन्य सितारों की परिक्रमा करने वाले ग्रहों की भी खोज करेगा जो हमारे सौरमंडल से बाहर हैं और जिन्हें एक्सोप्लैनेट कहा जाता है।
  • इसका दर्पण  व्यास 6.5 मीटर (21फीट) है  हबल के दर्पण के आकार का तीन गुना - और 18 हेक्सागोनल वर्गों से बना है।
  • वेब के आधिकारिक तौर पर जून में सेवा में प्रवेश करने की उम्मीद है।

इसे कहाँ से लॉन्च किया गया 

  • टेलीस्कोप को दक्षिण अमेरिका में फ्रेंच गुयाना के कौरौ के पास स्थित अपने यूरोपीय स्पेसपोर्ट से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन -5 रॉकेट पर लॉन्च किया गया था।

इसे कहाँ तैनात किया जाएगा

  • वेब की कक्षा के स्थान को लैग्रेंज 2 बिंदु कहा जाता है जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी पर है और इसे आंशिक रूप से चुना गया था क्योंकि यह पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा को अपनी सूर्य ढाल के एक ही तरफ रखेगा।

इसका नाम वेब टेलिस्कोप क्यों रखा गया

  • टेलीस्कोप का नाम नासा के निदेशक जेम्स वेब के नाम पर रखा गया है जो 1961-1966 तक अपोलो मिशन का एक अभिन्न अंग थे। नासा का अपोलो मिशन इंसान को चांद की सतह पर उतरना था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search