राष्ट्रीय स्वास्थ्य लेखा (एनएचए) रिपोर्ट 2017-18 जारी:

Tags:

यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) द्वारा तैयार की गई लगातार पांचवीं एनएचए रिपोर्ट है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा प्रदान किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत स्वास्थ्य लेखा प्रणाली 2011 के आधार पर एक लेखा ढांचे का उपयोग करके तैयार किया गया है।

 राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी)केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आती है  

  • पहली रिपोर्ट 2013-14 में जारी की गई थी। 

पांचवी रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं

  • सरकारी स्वास्थ्य व्यय का सकल घरेलू उत्पाद  में हिस्सा  2013-14 में 1.15 प्रतिशत से बढ़कर 2017-18 में का 1.35 प्रतिशत हो गया है।
  •  कुल स्वास्थ्य व्यय में सरकारी स्वास्थ्य व्यय का हिस्सा भी 2013-14 में 28.6% से बढ़कर 2017-18 में 40.8% हो गया है।
  • कुल सरकारी व्यय के हिस्से के रूप में सरकार का स्वास्थ्य व्यय 2013-14 और 2017-18 के बीच 3.78% से बढ़कर 5.12% हो गया है।
  • 2013-14 से 2017-18 के बीच प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य व्यय 1042 रुपये से बढ़कर 1753 रुपये हो गया है।
  • वर्तमान सरकारी स्वास्थ्य व्यय में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा का हिस्सा 2013-14 में 51.1% से बढ़कर 2017-18 में 54.7% हो गया है।
  • कुल स्वास्थ्य व्यय के हिस्से के रूप में आउट-ऑफ-पॉकेट व्यय (ओओपीई) 2017-18 में घटकर 48.8% हो गया, जो 2013-14 में 64.2% था। जेब से खर्च में गिरावट एक अच्छा संकेत है क्योंकि यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च बढ़ रहा है।

आउट ऑफ़ पॉकेट खर्च  (जेब से खर्च)

यह संकेतक अनुमान लगाता है कि प्रत्येक देश में परिवार स्वास्थ्य पर सीधे अपनी जेब से कितना खर्च कर रहे हैं।

जेब से खर्च में गिरावट एक अच्छा संकेत है क्योंकि यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च बढ़ रहा है।

अगर जेब से खर्च बढ़ता है तो यह इस बात का संकेत है कि स्वास्थ्य पर सरकारी खर्च घट रहा है।

वर्तमान स्वास्थ्य सचिव: राजेश भूषण

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search