राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

Tags: National Important Days


प्रत्येक वर्ष स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय द्वारा 1 सितंबर से 7 सितंबर तक ‘राष्‍ट्रीय पोषण सप्‍ताह’ मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • यह भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, खाद्य और पोषण बोर्ड द्वारा शुरू किया गया वार्षिक पोषण कार्यक्रम है।

  • पोषण सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिसका प्रभाव विकास, उत्पादकता, आर्थिक विकास और अंततः राष्ट्रीय विकास पर पड़ता है।

  • भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2022 की थीम 'सेलिब्रेट वर्ल्ड ऑफ फ्लेवर' है।

पृष्ठभूमि :

  • राष्ट्रीय पोषण सप्ताह सर्वप्रथम मार्च 1975 में अमेरिकन डायटेटिक एसोसिएशन, जिसे वर्तमान में  एकेडमी ऑफ न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स के नाम से जाना जाता है, के सदस्यों द्वारा पोषण शिक्षा की आवश्यकता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आहार विशेषज्ञों के पेशे को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया  था।

  • इसके बाद वर्ष 1982 में भारत वर्ष ने इस नई विधा को अपनाया और प्रतिवर्ष 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह शुरू करने का निर्णय लिया।

राष्ट्रीय पोषण मिशन (पोषण अभियान) :

  • इसे भारत सरकार द्वारा 2018 में भारत में व्याप्त कुपोषण की समस्या से निपटने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया था।

  • इसका उद्देश्य देश में कुपोषण के स्तर को कम करना और बच्चों के पोषण स्तर को बढ़ाना है।

  • इसका लक्ष्य 2022 तक देश से कुपोषण को दूर करना है।

  • यह बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार करता है।

लक्ष्य :

  • बच्चों में बौनापन और अल्पपोषण को 2% प्रति वर्ष (2022 तक कुल 6%) कम करना।

  • बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं में एनीमिया को सालाना 3% (कुल 9%) कम करना।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz