प्राकृतिक खेती सम्मेलन सूरत में आयोजित किया गया

Tags: State News

प्राकृतिक खेती सम्मेलन का आयोजन 10 जुलाई, 2022 को सूरत, गुजरात में किया गया।

  • महत्वपूर्ण तथ्य 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड में सम्मेलन को संबोधित किया और कहा कि ‘सबका प्रयास’ भारत के विकास को बढ़ावा देने का आधार है।

  • इसमें हजारों किसानों और अन्य हितधारकों की भागीदारी देखी गई, जिन्होंने सूरत में प्राकृतिक खेती को सफलतापूर्वक अपनाया है।

  • इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने “प्राकृतिक खेती मॉडल” के महत्व पर प्रकाश डाला।

  • प्राकृतिक खेती लाखों लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने में मदद करती है। 

  • यह लोगों को घातक बीमारियों से भी बचाती है, जो कीटनाशकों और रसायनों के कारण होती हैं।

  • प्राकृतिक खेती 

  • प्राकृतिक खेती पशुधन पर आधारित एक पारंपरिक स्वदेशी कृषि पद्धति है।

  • यह किसी भी रासायनिक उर्वरक या कीटनाशक या जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्ट, जैव उर्वरक, जैव-कीटनाशकों का उपयोग नहीं करती है।

  • यह खेती, खेती की लागत को कम करने के उद्देश्य से की जाती है और इस प्रकार यह ज्यादातर छोटे और सीमांत किसानों को लाभ प्रदान करती है। 

  • भारत में प्राकृतिक खेती को परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के अंतर्गत भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति कार्यक्रम (BPKP) के रूप में प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • वर्ष 2022-23 के बजट में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को 10,433 करोड़ रुपए का 4.2 गुना (पिछले वर्ष की तुलना में) अधिक आवंटन प्राप्त हुआ है जो रसायन-मुक्त खेती के ज़मीनी कार्यान्वयन हेतु धन निर्धारित करेगा।

  • सिक्किम भारत का पहला जैविक राज्य हैI




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search