संयुक्त राष्ट्र मलाला दिवस

Tags: Important Days

दुनिया भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए 12 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मलाला दिवस मनाया जाता है।

  • मलाला यूसुफ़जई के बारे में 

  • मलाला यूसुफ़जई एक पाकिस्तानी कार्यकर्ता हैं।

  • मलाला युसुफ़जई का जन्म 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान के खै़बर-पख्तूनख़्वा प्रान्त के स्वात जिले में हुआ था।

  • 2012 में लड़कियों की शिक्षा की वकालत करने के बाद तालिबान बंदूकधारियों ने मलाला को सिर में गोली मार दी थी।

  • वह जल्द ही रिकवर हुई और हमले के बावजूद लड़कियों के अधिकारों के लिए अपनी वकालत जारी रखी।

  • मलाला ने 2009 में बीबीसी के लिए लिखना शुरू किया था।

  • वह 11 वर्ष की थी जब उन्होंने अपने नियमित स्कूली जीवन को एक ऐसे युग के दौरान साझा किया जब लड़कियों को स्कूल से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

  • मलाला ने मलाला फंड की स्थापना की। यह एक गैर सरकारी संगठन है जो युवा लड़कियों को स्कूल जाने में मदद करता है।

  • उन्होंने “आई एम मलाला” पुस्तक का सह-लेखन भी किया है।

  • पुरस्कार

  • उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय बाल शान्ति पुरस्कार (2013), मैक्सिको का समानता पुरस्कार (2013), संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार सम्मान (2013), पाकिस्तान का राष्ट्रीय युवा शान्ति पुरस्कार (2011) आदि प्रदान किए गए।

  • मलाला 17 साल की उम्र में 2014 में नोबेल पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की प्राप्तकर्ता बनीं थी।

  • टाइम पत्रिका ने मलाला को 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में भी नामित किया है।





Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search