निवृति राय बनी इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ

Tags: Person in news

Nivriti-Rai-appointed-as-Managing-Director-and-CEO-of-Invest-India

वैश्विक व्यापार एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ के रूप में प्रसिद्ध निवृति राय को इन्वेस्ट इंडिया की प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया। 

खबर का अवलोकन:

  • सुश्री राय ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की संयुक्त सचिव मनमीत के. नंदा से यह पदभार ग्रहण किया है, जो मार्च 2023 में अंतरिम रूप से एमडी और सीईओ का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया था।

निवृति राय का करियर: 

  • सुश्री राय इंटेल में एक वैश्विक व्यापार एवं प्रौद्योगिकी दिग्गज के रूप में 29 वर्षों की शानदार सेवा प्रदान करने के बाद इन्वेस्ट इंडिया में शामिल हुई हैं। 
  • वह पिछले 07 वर्षों से कंट्री हेड के रूप में इंटेल इंडिया का नेतृत्व कर रही थी और देश में इंटेल के विकास और निवेश को आगे बढ़ाया। 

स्वदेशी प्रौद्योगिकी को बढ़ावा: 

  • इंटेल इंडिया में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकास, स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र और नीति निर्माण में विशेष रूप से महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

पुरस्कार एवं सम्मान: 

  • सुश्री राय को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रतिष्ठित नारी शक्ति पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

इन्वेस्ट इंडिया:  

  • भारत की राष्ट्रीय निवेश संवर्धन एवं सुविधा एजेंसी है।
  • स्थापना: 2009 (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के तहत एक गैर-लाभकारी उद्यम के रूप में की गई)।
  • इन्वेस्ट इंडिया भारत में स्थायी निवेश को सक्षम करने हेतु क्षेत्र-विशिष्ट निवेशक लक्ष्यीकरण और नई साझेदारियों के विकास पर केंद्रित है।
  • यह सरकार के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों का लाभ उठाता है, जिसमें पारदर्शिता, नैतिकता और कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्च स्तर शामिल हैं।
  • इन्वेस्ट इंडिया के बोर्ड के अध्यक्ष डीपीआईआईटी के सचिव: राजेश कुमार सिंह

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search