2021 में कोई भी देश डब्ल्यूएचओ के वायु गुणवत्ता मानक पर खरा नहीं उतरा

Tags: Science and Technology

गत वर्ष 2021 में एक भी देश विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के वायु गुणवत्ता मानक को पूर्ण करने में सफल नहीं हुआ। स्विस प्रदूषण प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यूएयर (IQAir) द्वारा 117 देशों के 6475 शहरों में किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि कोविड संबंधित गिरावट के बाद विश्व के कुछ शहरों में प्रदूषण और स्मॉग में वृद्धि हुई है।

आईक्यूएयर की वार्षिक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021, 22 मार्च 2022 को जारी की गई।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार,  सूक्ष्म और खतरनाक वायुजनित कणों जो पीएम2.5 के रूप में जाना जाता है, की औसत वार्षिक रीडिंग प्रति घन मीटर 5 माइक्रोग्राम से अधिक नहीं होनी चाहिए।

लेकिन सर्वेक्षण में शामिल शहरों में से केवल 3.4% ही 2021 में मानक पर खरे उतरे। 

कम से कम 93 शहरों में पीएम2.5 का स्तर अनुशंसित स्तर से 10 गुना अधिक है।

आईक्यूएयर  की वार्षिक विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2021 की मुख्य विशेषताएं: 

आईक्यूएयर ने औसत पीएम 2.5 सांद्रता (माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) के आधार पर देशों को रैंक किया गया है।

विश्व में सर्वाधिक प्रदूषित देश (अवरोही क्रम में) - माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर 

  1. बांग्लादेश                  76.9

  2. चाड                         75.9

  3. पाकिस्तान                 66.8

  4. ताजिकिस्तान             59.4

  5. भारत                         59.1

विश्व में सबसे कम प्रदूषित देश/क्षेत्र (न्यू कैलेडोनिया) 3.8

सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी शहर (अवरोही क्रम में), माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर

  1. नई दिल्ली                             85.00

  2. ढाका (बांग्लादेश)                         78.1

  3. न'दजामेना (चाड)                         77.6

  4. दुशांबे (ताजिकिस्तान)                         59.5

  5. मस्कट (ओमान)                         53.9

सबसे कम प्रदूषित राजधानी शहर नौमिया (न्यू कैलेडोनिया) 3.8

विश्व में सर्वाधिक प्रदूषित शहर (अवरोही क्रम में)

  1. भिवाड़ी (राजस्थान)

  2. गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

  3. होटन (चीन)

कृपया वायु प्रदूषण और पीएम 2.5 पर 7 मार्च 2022 की पोस्ट भी देखें

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)

यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।

इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी

मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक: इथियोपिया के टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ (22nd-MARCH)

Go To Quiz