प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Tags: Awards

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जनवरी 2022 को प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के 29 विजेताओं के साथ बातचीत की और उन्हें ब्लॉकचेन तकनीक का उपयोग करके डिजिटल रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किया।


  • पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र देने के लिए पहली बार ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया।
  • प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 6 क्षेत्रों में नवाचार, शैक्षिक उपलब्धियों, खेल, कला और संस्कृति, समाज सेवा और बहादुरी में असाधारण क्षमता और उत्कृष्ट उपलब्धि पाने वाले बच्चों को सम्मान के रूप में दिया जाता है।
  • पुरस्कारों का श्रेणीवार वितरण:
    • नवाचार: 7
    • शैक्षिक: 1
    • खेल: 8
    • कला और संस्कृति: 6
    • समाज सेवा: 4
    • बहादुरी: 3
  • इस वर्ष, प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार के लिये विभिन्न श्रेणियों के तहत देश भर से 29 बच्चों को चुना गया है। विजेताओं में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 15 लड़के और 14 लड़कियां शामिल हैं।
  • प्रत्येक बच्चे को एक पदक, 1,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार (जो पीएमआरबीपी 2022 विजेताओं के संबंधित खातों में स्थानांतरित किया जाएगा) और एक प्रमाण पत्र दिया गया है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search