जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने जापान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

Tags: Person in news International News


27 सितंबर 2022 को होने वाले पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर 2022 को टोक्यो पहुंचे हैं।

8 जुलाई 2022 को संसदीय चुनाव के लिए प्रचार करते हुए शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

बुडोकन में होने वाले राजकीय अंतिम संस्कार में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिसमें 20 राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के प्रमुख शामिल होंगे।

पीएम मोदी जापान में अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा और शिंजो आबे की पत्नी से अलग से मुलाकात करेंगे।

शिंजो आबे के नेतृत्व के दौरान भारत और जापान के संबंध

  • पीएम मोदी और शिंजो आबे के  बहुत करीबी संबंध थे और वे  पीएम मोदी को अपना सबसे भरोसेमंद दोस्त कहते थे। दोनों नेताओं के बीच घनिष्ठ संबंधों ने विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के लिए भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने में मदद की।
  • 2017 में, उन्होंने भारत की पहली बुलेट ट्रेन (अहमदाबाद से मुंबई तक) की नींव रखने के लिए अहमदाबाद का दौरा किया।
  • वह यूपीए सरकार के दौरान 2014 में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि भी थे।
  • उन्होंने 2007 में भारतीय संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था ।
  • उन्हें 2021 में भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण  दिया गया था।

जापान के सन्दर्भ में मुख्य तथ्य :

  • जापान को निहोन या निप्पोन  भी कहा जाता है।
  • यह पूर्वी एशिया में पश्चिमी प्रशांत महासागर में एक द्वीपसमूह है।
  • यह चार मुख्य द्वीपों होक्काइडो, होंशू, शिकोकू और क्यूशू से बना है। होंशू जापान का सबसे बड़ा द्वीप है।
  • यह जापान के सागर द्वारा एशियाई मुख्य भूमि से अलग किया गया है।
  • इसका सबसे ऊँचा पर्वत माउंट फ़ूजी है।
  • यह संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • यह विश्व का एकमात्र देश है जहां परमाणु बम गिराया गया था। 1945 में अमेरिका ने 6 अगस्त को हिरोशिमा (‘लिटिल बॉय’ नामक बम) और 9 अगस्त को नागासाकी (‘फैट मैन’ नामक बम) पर परमाणु बम गिराया।

प्रधान मंत्री: फुमियो किशिदा

जापान की राजधानी: टोक्यो

जापान की मुद्रा: येन

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz