कतर ने भारत के फ्रोजन सीफूड पर से प्रतिबंध हटाया

Tags: International News


समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) ने कहा है कि कतर ने 18 फरवरी को भारत से फ्रोजन सीफूड के आयात पर पिछले साल लगाए गए प्रतिबंध को आंशिक रूप से हटा लिया।

खबर का अवलोकन

  • चिल्ड सीफूड के निर्यात पर प्रतिबन्ध जारी रहेगा, जो 2021-22 में 143 करोड़ रुपये मूल्य के पश्चिम एशियाई देश के कुल सीफूड निर्यात का करीब एक तिहाई है।

  • फ्रोजन सीफूड को माइनस 20 डिग्री पर स्टोर किया जाता है, जबकि चिल्ड सीफूड को 3-4 डिग्री सेल्सियस तापमान पर स्टोर किया जाता है।

  • चालू वित्त वर्ष में, पश्चिम एशियाई देश में भारत से समुद्री भोजन का निर्यात लगभग 90 करोड़ रुपये का था, जिसमें झींगा का स्थान पहले नंबर पर था।

  • चीन ने भी 99 भारतीय सीफूड प्रसंस्करण और निर्यात इकाइयों से शिपमेंट का निलंबन भी हटा लिया है, जिसके बाद चालू वित्त वर्ष में सीफूड निर्यात 8 बिलियन अमरीकी डालर को पार करने की उम्मीद है।

क्यों लगाया गया था प्रतिबंध?

  • यह प्रतिबन्ध नवंबर 2022 में लगाया गया था।

  • फीफा विश्व कप से पहले भारत से क़तर में निर्यात की गई खेपों में हैजा संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया- विब्रियो हैजा का कथित तौर पर पता चला था। इसके बाद इन खाद्य उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search