प्रसिद्ध लेखिका गीतांजलि श्री को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया

Tags: Books and Authors Awards

जानी-मानी लेखिका गीतांजलि श्री को उनके उपन्यास 'Tomb of Sand' के लिए उन्हें प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बुकर प्राइज 2022 से सम्मानित किया गया है।

  • गीतांजलि श्री अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय लेखिका बन गई हैं।

  • 'टॉम्ब ऑफ सैंड' प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीतने वाली किसी भी भारतीय भाषा की पहली किताब बन गई है।

  • यह पुस्तक मूल रूप से हिंदी भाषा में 'रेत समाधि' के नाम से प्रकाशित हुई थी। जिसका अंग्रेजी अनुवाद 'टॉम्ब ऑफ सैंड' अमेरिकी अनुवादक डेजी रॉकवेल द्वारा किया गया I  

  • "टॉम्ब ऑफ सैंड" पुस्तक का प्रकाशन ब्रिटेन में टिल्टेड एक्सिस प्रेस द्वारा किया जाता है।

  • कौन हैं गीतांजलि श्री

  • गीतांजलि श्री मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली हैं। गीतांजलि श्री ने तीन उपन्यास और कई कथा संग्रह लिखी हैं।

  • इनके प्रमुख अन्य उपन्यासों में  में पुरोहित ,हमारा शहर उस बरस, खाली जगह, अनुगूंज आदि है I 

  • उपन्यास 'Tomb of Sand' का सार 

  • इस उपन्यास में 80 वर्षीय बुजुर्ग विधवा की कहानी है, जो 1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद अपने पति को खो देती है।

  • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के बारे में 

  • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार प्रतिवर्ष यूके या आयरलैंड में प्रकाशित उपन्यास के अनुवाद के लिए दिया जाता है।

  • बुकर पुरस्कार की स्थापना सन् 1969 में इंगलैंड की बुकर मैकोनल कंपनी द्वारा की गई थी। 

  • इसके तहत प्राप्त 50 हज़ार पाउंड यानी 44 लाख रुपए की धनराशि को अनुवादक एवं लेखक के मध्य विभाजित किया जाता है।

  • फ्रांस के उपन्यासकार डेविड डिओप को ‘अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2021’ से सम्मानित किया गया था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search