यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स ने ऋषि सुनक को देश का 57 वें प्रधान मंत्री नियुक्त किया

Tags: Person in news International News

57th Prime Minister

यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स ने 25 अक्टूबर 2022 को लंदन के बकिंघम पैलेस में ऋषि सुनक  को यूनाइटेड किंगडम के 57 वें प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त किया।

वह इस साल बोरिस जॉनसन और एलिजाबेथ ट्रस के बाद तीसरे प्रधान मंत्री हैं ,दो शताब्दियों में सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री के रूप में डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करेंगे। वह 42 साल के हैं।

वह यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री बनने वाले पहले एशियाई  मूल के व्यक्ति हैं।

ऋषि सुनक जो बोरिस जॉनसन के शासन के दौरान वित्त मंत्री थे, अगले प्रधान मंत्री बनने की दौर में  एलिजाबेथ ट्रस से हार गए थे।

हालाँकि ट्रस के केवल 44 दिनों के लिए पद पर रहने के बाद इस्तीफा देने के बाद उन्हें कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में चुना गया था।

कौन हैं ऋषि सुनक

ऋषि सुनक के पिता और माता पंजाबी मूल के हैं और उनका जन्म क्रमशः केन्या और तंजानिया में हुआ था, जो उस समय एक  ब्रिटिश उपनिवेश था।

वे 1970 के दशक में यूनाइटेड किंगडम चले गए और ऋषि सुनक का जन्म इंग्लैंड में हुआ था।

उन्होंने भारतीय अरबपति और इंफोसिस कंपनी के संस्थापकों में से एक, नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है।

जानने योग्य महत्वपूर्ण बातें

10 डाउनिंग स्ट्रीट

यह यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री का आधिकारिक निवास स्थान है।

बकिंघम पैलेस,

1837 से बकिंघम पैलेस, यूनाइटेड किंगडम के संप्रभुओं के आधिकारिक लंदन निवास के रूप में कार्य किया है और आज यह सम्राट का प्रशासनिक मुख्यालय है।

रॉबर्ट वालपोल को ब्रिटेन का पहला प्रधानमंत्री (1721-1742) और दुनिया का पहला प्रधानमंत्री ,भी माना जाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search