विज्ञान पत्रिका 'विज्ञान प्रगति' को मिला 'राजभाषा कीर्ति पुरस्कार'

Tags: National Awards National News


सीएसआईआर की लोकप्रिय विज्ञान पत्रिका "विज्ञान प्रगति" को राष्ट्रीय राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (प्रथम स्थान) प्राप्त हुआ है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • यह पुरस्कार पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम, सूरत में 14-15 सितंबर 2022के दौरान आयोजित दूसरे अखिल भारतीय राजभाषासम्मेलन में दिया गया।

  • गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसे लगभग 9000 दर्शकों ने भाग लिया।

  • सम्मेलन में सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर) की निदेशक प्रो. रंजना अग्रवाल ने यह प्रतिष्ठित कीर्ति पुरस्कार प्राप्त किया।

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 ए (एच) में कहा गया कि वैज्ञानिक स्वभाव, जांच की भावना, मानवतावाद और सुधार को विकसित करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है।

पत्रिका 'विज्ञान प्रगति' :

  • 'विज्ञान प्रगति' (हिंदी में एक लोकप्रिय विज्ञान पत्रिका) भारत की सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं में से एक है।

  • यह भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी बच्चों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और जनता के बीच लोकप्रिय है।

  • वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने 1952 में इस पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया था।

  • विज्ञान प्रगति का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को सरल भाषा में जन-साधारण तक पहुँचाना है।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz