वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमान चंडी का निधन

Tags: State News

Senior-Congress-leader-Oommen-Chandi-passed-away

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ‘ओमान चंडी’ का 18 जुलाई 2023 को 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

खबर का अवलोकन:

  • ओमान चंडी के बेटे ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। चंडी बीते कुछ समय से बीमार थे और बेंगलुरु में उनका इलाज चल रहा था।

चंडी का राजनीतिक सफर: 

  • चंडी 5 दशक से भी अधिक समय तक केरल के क्षेत्रीय और राष्ट्रिय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 
  • चंडी 27 वर्ष की आयु में केरल विधानसभा के लिए चुने गए थे और लगातार 11 चुनाव जीते। वह 2004-2006 और 2011-2016 तक केरल के मुख्यमंत्री भी रहे।
  • चंडी ने चार बार केरल सरकार में कैबिनेट मंत्री की भूमिका निभाई। 
  • चंडी ने चार बार केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे थे।

केरल: 

  • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
  • राज्यपाल: आरिफ मो खान
  • मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search