शिव थापा ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2022 में रजत पदक जीता , भारत ने कुल 12 पदक जीता

Tags: Sports

Shiva Thapa wins silver

शिव थापा को अम्मान, जॉर्डन में एएसबीसी एशियन एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के 63.5 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 12 नवंबर 2022 को खेले गए फाइनल मैच में वह उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज रुसलान अब्दुल्लाव से हार गए। एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में थापा का यह छठा पदक था। उन्होंने 2013 में स्वर्ण पदक, 2017 और 2021 में रजत और 2015 और 2019 में कांस्य पदक जीता था।

भारत ने एएसबीसी एशियन एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 12 पदक, चार स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य के साथ समापन किया।

अम्मान, जॉर्डन में एएसबीसी एशियन एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप 30 अक्टूबर -13 नवंबर 2022 तक आयोजित की गई थी।

भारत के लिए पदक विजेता

खिलाड़ी

श्रेणी

पदक

परवीन हुड्डा

महिला  63 किलोग्राम

स्वर्ण

लवलीना बोर्गोहिन

महिला 75 किलोग्राम

स्वर्ण

स्वीटी बूरा

महिला 81 किलोग्राम

स्वर्ण

अल्फिया पठान

महिला +81 किलोग्राम

स्वर्ण

शिव थापा

पुरुष 63.5 किलोग्राम

रजत

मीनाक्षी

महिला  52 किलोग्राम

रजत

गोविंद सहानी

पुरुष  48 किलोग्राम

कांस्य

मोहम्मद हसामुद्दीन

पुरुष  57 किलोग्राम

कांस्य

सुमित

पुरुष  75 किलोग्राम

कांस्य

नरेंदर

पुरुष  +92 किलोग्राम

कांस्य

प्रीति दहिया

महिला 57 किलोग्राम

कांस्य


अंकुशिता बोरो

महिला 66 किलोग्राम

कांस्य



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz