वेस्ट मिडलैंड्स ,इंग्लैंड 2025 कबड्डी विश्व कप संस्करण की मेजबानी करेगा

Tags: Sports

England to host Kabaddi World Cup 2025

इंग्लैंड में वेस्ट मिडलैंड्स2025 की पहली तिमाही में चौथे कबड्डी विश्व कप की मेजबानी करेगा। इसकी घोषणा विश्व कबड्डी महासंघ ने 12 नवंबर 2022 को की । यह पहली बार होगा जब कबड्डी विश्व कप एशिया से बाहर आयोजित किया जाएगा। ।

पहला कबड्डी विश्व कप 20-28 जुलाई 2019 तक मलेशिया के मेलाका में आयोजित किया गया था। पुरुष और महिला का खिताब भारतीय टीम ने जीता था।

दूसरा कबड्डी विश्व कप 2023 में आयोजित किया जाएगा और तीसरा 2024 में आयोजित किया जाएगा लेकिन अभी तक 2023 और 2024  विश्व कप के मेजबान देशों की घोषणा होनी बाकी है।

चौथा कबड्डी विश्व कप 2025 इंग्लैंड कबड्डी, स्कॉटिश कबड्डी और ब्रिटिश कबड्डी लीग द्वारा आयोजित किया जाएगा।

कबड्डी

कबड्डी भारत का स्वदेशी खेल है। इसे 1951और 1982 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई खेलों में एक प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया था।

1990 के बीजिंग एशियाई खेलों के बाद से यह एशियाई खेलों का हिस्सा रहा है।

वर्ल्ड कबड्डी फेडरेशन लगभग 50 इंटरनेशनल कबड्डी एसोसिएशन का एक संघ है और इसके अध्यक्ष इंग्लैंड के अशोक दास हैं।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz