दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन प्रीटोरियस ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
Tags: Sports Sports News
दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रीटोरिसय (Dwaine Pretorius) ने 9 जनवरी 2023 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की।
खबर का अवलोकन
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
33 वर्षीय ड्वेन ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने 30 टी20 इंटरनेशनल, 27 वनडे और तीन टेस्ट मैच खेले। इसमें दो विश्व कप शामिल है।
प्रीटोरियस ने 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ 5-17 के साथ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में गेंदबाजी में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
ड्वेन प्रीटोरियस अब आईपीएल 2023 में क्रिकेट एक्शन में नजर आएंगे। प्रीटोरियस आगामी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स ने प्रीटोरियस को उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा था।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -