स्पेन की सरकार ने यूरोप में पहली बार 'मासिक धर्म की छुट्टी' प्रदान करने वाले कानून पारित किया

Tags: International News


स्पेन की सरकार ने गंभीर मासिक धर्म के दर्द से पीड़ित महिलाओं को वैतनिक चिकित्सा अवकाश प्रदान करने वाले एक कानून को मंजूरी दी जो किसी भी यूरोपीय देश में पहली बार है।

खबर का अवलोकन

  • इस तरह की सुविधाएं वर्तमान में जापान, इंडोनेशिया और जाम्बिया में उपलब्ध हैं।

  • कानून के अनुसार किसी भी महिला कर्मचारी को बीमारी के वक्त जितनी छुट्टी की जरूरत होती है, उतनी ही पीरियड के वक्त होने वाले दर्द से निपटने के लिए भी छुट्टी चाहिए, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से जुड़ी  हो।

  • अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में मिलने वाले पेड लीव जैसे नियमों के मुताबिक पीरियड के वक्त भी डॉक्टर से इलाज कराने के लिए मंजूरी देनी चाहिए। 

  • हालांकि, पीरियड के वक्त डॉक्टरों की तरफ से कितने दिन तक अवकाश देने का प्रावधान होना चाहिए, इसका नए कानून में उल्लेख नहीं है। 

मासिक धर्म की छुट्टी प्रदान करने वाले अन्य देश

  • इंडोनेशिया ने 2003 में एक कानून पारित किया था, जिसमें महिलाओं को बिना किसी पूर्व नोटिस के प्रति माह दो दिन के सवैतनिक मासिक धर्म अवकाश का अधिकार है।

  • जापान में, 1947 के एक कानून में कहा गया है कि कंपनियों को महिलाओं को मासिक धर्म की छुट्टी देने के लिए सहमत होना चाहिए, यदि वे इसके लिए अनुरोध करती हैं।

  • दक्षिण कोरिया में, महिलाएं प्रति माह एक दिन के अवैतनिक मासिक धर्म अवकाश की हकदार हैं। जो नियोक्ता इनकार करते हैं उन्हें जुर्माने का सामना करना पड़ता है।

  • ताइवान में, रोजगार में लैंगिक समानता का अधिनियम महिलाओं को प्रति वर्ष तीन दिन का मासिक धर्म अवकाश देता है।

  • जाम्बिया ने 2015 में एक कानून पारित किया था, जिसमें महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान बिना नोटिस दिए एक दिन की छुट्टी लेने की अनुमति दी गई थी।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search