हॉकी स्टार रानी रामपाल के नाम पर स्टेडियम, यह सम्मान पाने वाली पहली महिला

Tags: Sports Sports News

रायबरेली के हॉकी स्टेडियम को भारतीय टीम की स्टार हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर रखा गया है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वालीं भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

खबर का अवलोकन

  • एमसीएफ रायबरेली द्वारा हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर 'रानीज गर्ल्स हॉकी टर्फ' (Rani's Girls Hockey Turf) कर दिया गया है। 

  • रानी ने इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के दौरे के दौरान भारतीय टीम में वापसी की थी, जब उन्हें 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था।

  • रानी एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग 2021-22 में बेल्जियम के खिलाफ आखिरी बार खेलने के बाद टीम में वापसी की थी, जहां उन्होंने भारत के लिए अपनी 250वीं कैप जीती थी।

  • 28 वर्षीय रानी टोक्यो ओलंपिक के बाद से चोट से जूझ रही थीं और बाद में उन्हें विश्व कप और राष्ट्रमंडल खेल 2022 की टीम में जगह नहीं दिया गया था। 

  • अब वह फिर से अंतर्राष्ट्रीय हॉकी में वापसी कर रही हैं। रानी को 22 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search