स्टार्टअप इंडिया नवाचार सप्ताह 2023

Tags: Economy/Finance Important Days National News

Startup India Innovation Week 2023

10 से 16 जनवरी, 2023 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत ‘उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग’ (डीपीआईआईटी) द्वारा 'स्टार्टअप इंडिया नवाचार सप्ताह' का आयोजन किया गया। 16 जनवरी को ‘राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस’ भी मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन 

  • स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन वीक, के आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारकों और भारत में उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है।

  • इसमें उद्यमियों, इच्छुक उद्यमियों लिए नॉलेज शेयरिंग सत्रों के आयोजन किया जाता है। इन सत्रों में सरकारी अधिकारियों, इन्क्यूबेटरों, कॉरपोरेट्स और निवेशकों जैसे स्टार्टअप इकोसिस्टम के हितधारकों को भी शामिल किया गया।

  • आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक भाग के रूप में, देश भर में स्टार्टअप समुदाय को शामिल करके उद्यमिता और नवाचार की भावना को बढ़ावा देने के लिए देश भर में 75 से अधिक स्थानों पर स्टार्टअप से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किए गए।

  • इनमें महिला उद्यमियों के लिए समर्पित कार्यशालाएं, इनक्यूबेटरों का प्रशिक्षण, परामर्श कार्यशालाएं, क्षमता निर्माण कार्यशालाएं, स्टार्टअप पिचिंग सत्र आदि शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 

  • राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाने के लिए डीपीआईआईटी 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार, 2022 के विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

  • इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों, उप-क्षेत्रों और श्रेणियों में स्टार्टअप्स और पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थकों द्वारा प्रदर्शित उत्कृष्टता को मान्यता और पुरस्कृत किया गया।

भारत में विश्व का तीसरा स्टार्टअप इकोसिस्टम

  • पिछले कुछ वर्षों में भारत स्टार्टअप्स के लिए ‘हॉटस्पॉट’ बन के उभरा है। 108 यूनिकॉर्न के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। 

  • देश में 2016 में 471 स्टार्टअप थे जो 2023 में बढ़कर 86,456 हो गए। 6 वर्षों में भारत में स्टार्टअप्स की संख्या में 15,000% से ज्यादा की आश्चर्यजनक वृद्धि हुई है। 

  • देश में 5 मई 2022 तक 100 से अधिक यूनिकॉर्न थे जिनका कुल मूल्‍यांकन 332.7 अरब डॉलर था।

स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम

  • स्टार्टअप इंडिया अभियान का शुभारंभ 16 जनवरी 2016 को हुआ। डीपीआईआईटी ने स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष के साथ ही 75 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है।

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत डीपीआईआईटी ने हाल ही में MAARG पोर्टल लॉन्च किया।

  • इस पोर्टल में एक्सपर्ट, उद्योग विशेषज्ञों, सफल स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों के साथ ही विश्व स्तरीय सलाहकारों और विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

  • इसके अलावा भारत की G20 अध्यक्षता के तहत, स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप की स्थापना की गई है। स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप की स्थापना से नवाचारों को बढ़ावा मिलेगा और बदलते वैश्विक परिदृश्य में स्टार्टअप्स की भूमिका को मान्यता मिलेगी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search