फोर्ब्स की एशियाई व्यवसायी महिलाओं की सूची में तीन भारतीय महिलाएं शामिल

Tags: Economy/Finance Person in news

Forbes Asian women businesswomen list

फोर्ब्स एशिया पत्रिका ने अपनी वार्षिक 'एशिया की पावर बिजनेसवुमन' सूची जारी की है , जिसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र की 20 महिलाओं में से तीन भारतीय महिलाएं शामिल हैं।

गैर-रैंक सूची में शामिल तीन भारतीय व्यवसायी महिलाओं में ग़ज़ल अलघ, सोमा मंडल और नमिता थापर हैं।

इस साल इस सूची में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया से तीन-तीन, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड की दो-दो और ताइवान और चीन की एक-एक महिला शामिल हैं।

सूची में भारतीय व्यवसायी महिला

ग़ज़ल अलग होनासा कंज्यूमर की सह-संस्थापक हैं, जो मामाअर्थ ब्रांड की मालिक हैं।

सोमा मंडल सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की पहली महिला अध्यक्ष हैं।

नमिता थापर एमक्योर फार्मा (इंडिया) की कार्यकारी निदेशक हैं।

महिलाओं को बड़े राजस्व के साथ व्यवसाय चलाने और अपने पूरे करियर में मजबूत नेतृत्व का प्रदर्शन करने में उनकी उपलब्धियों के लिए चुना गया था।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz