राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021

Tags: National Awards National News

National Florence Nightingale Awards 2021

7 नवंबर, 2022 को, भारत के राष्ट्रपति ने नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार कुमाऊं, उत्तराखंड की दो नर्सों शशिकला पांडे और गंगा जोशी को प्रदान किया गया।

  • नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में पदस्थ शशिकला पांडेय को मरीजों के प्रति समर्पण और निस्वार्थ सेवा के लिए यह सम्मान दिया गया है।

  • गंगा जोशी को यह पुरस्कार उनके जागरूकता कार्यक्रम, कोविड-19 में विशेष योगदान, आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रशिक्षणों में भागीदारी के लिए दिया गया है।

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों के बारे में

  • ये पुरस्कार भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 1973 में स्थापित किए गए थे।

  • यह पुरस्कार केंद्र, राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों, निजी, मिशनरी और स्वैच्छिक संगठनों में कार्यरत उत्कृष्ट नर्सिंग कर्मियों को दिया जाता है।

  • इस पुरस्कार में 50000/- रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र और एक पदक दिया जाता है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz