पर्यटन मंत्री ने विजिट इंडिया ईयर 2023 पहल की शुरुआत की

Tags: National News


पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने 31 जनवरी को  नई दिल्ली में विजिट इंडिया ईयर-2023 पहल की शुरुआत की और इसके लोगो का भी अनावरण किया।

खबर का अवलोकन

  • पर्यटन मंत्री ने अभियान के प्रतीक चिह्न (लोगो) का भी अनावरण किया जो ‘नमस्ते’ की छवि से प्रेरित है।

  • प्रतीक चिह्न अनगिनत कहानियों के एक सूक्ष्म जगत वाले भारत को दिखाता है। 

  • यह देश की विरासत से लेकर दिव्य भोजन करने की हमारी कला और हमारे समृद्ध वन्य जीवन के साथ-साथ 'अतिथि देवो भव' के दर्शन को आत्मसात करता है। 

  • प्रतीक चिह्न में भारत की विरासत के तत्वों और इसके स्मारकों को दर्शाया गया है। 

  • इस अभियान का उद्देश्य वर्तमान में जी-20 की अध्यक्षता कर रहे देश में यात्रा को प्रोत्साहित करना है। यह पर्यटन मंत्रालय की एक पहल है।

  • पर्यटन मंत्रालय के अनुसार जी-20 की अध्यक्षता देश के पर्यटन क्षेत्र की विशिष्टताओं को उजागर करने का एक शानदार अवसर प्रदान करती है। 

  • इस वर्ष एक लाख से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भारत का दौरा करेंगे और उन्हें स्मारकों और त्योहारों सहित भारत की संस्कृति के सभी पहलुओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

  • G20 का प्रत्येक विदेशी प्रतिनिधि भारत की संस्कृति, विरासत और पर्यटन स्थलों का ब्रांड एंबेसडर होगा।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search