केंद्रीय कृषि मंत्री ने राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन की संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता की

Tags: National National News

National Natural Farming Mission

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 3 नवंबर, 2022 को कृषि भवन, नई दिल्ली में प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन (NMNF) की पहली संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • बैठक में तोमर ने एनएमएनएफ पोर्टल का शुभारंभ किया।

  • पोर्टल कृषि मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है।

  • पोर्टल में मिशन, कार्यान्वयन की रूपरेखा, संसाधन, कार्यान्वयन प्रगति, किसान पंजीकरण, ब्लॉग आदि के बारे में सभी जानकारी शामिल है, जो किसानों के लिए उपयोगी होगी।

  • यह पोर्टल देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

  • बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह और जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और केंद्रीय कृषि सचिव मनोज आहूजा मौजूद थे।

  • इस मौके पर तोमर ने कहा कि सभी के सहयोग से देश में प्राकृतिक खेती के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा।

  • जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सहकार भारती के साथ एमओयू साइन कर पहले चरण में 75 सहकार गंगा गांवों की पहचान कर रोडमैप बनाया है और किसानों को प्रशिक्षण दिया गया है।

प्राकृतिक खेती के बारे में  

  • प्राकृतिक खेती पशुधन पर आधारित एक पारंपरिक स्वदेशी कृषि पद्धति है।

  • यह किसी भी रासायनिक उर्वरक या कीटनाशक या जैविक खाद, वर्मीकम्पोस्ट, जैव उर्वरक, जैव-कीटनाशकों का उपयोग नहीं करती है।

  • यह खेती, खेती की लागत को कम करने के उद्देश्य से की जाती है और इस प्रकार यह ज्यादातर छोटे और सीमांत किसानों को लाभ प्रदान करती है। 

  • भारत में प्राकृतिक खेती को परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के अंतर्गत भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति कार्यक्रम (BPKP) के रूप में प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • वर्ष 2022-23 के बजट में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को 10,433 करोड़ रुपए का 4.2 गुना (पिछले वर्ष की तुलना में) अधिक आवंटन प्राप्त हुआ है जो रसायन-मुक्त खेती के ज़मीनी कार्यान्वयन हेतु धन निर्धारित करेगा।

  • सिक्किम भारत का पहला जैविक राज्य हैI


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search