केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में गंगा उत्सव 2022 का उद्घाटन किया

Tags: Festivals National National News

G Kishan Reddy inaugurated the Ganga Utsav 2022

केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने 4 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली में गंगा उत्सव 2022 का उद्घाटन किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG), जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग, जल शक्ति मंत्रालय गंगा उत्सव का आयोजन कर रहा है।

  • यह 4 नवंबर, 2022 को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दो सत्रों में आयोजित हो रहा है।

  • जी. किशन रेड्डी सुबह के सत्र में राज्य, जल शक्ति और जनजातीय मामलों के मंत्री बिश्वेश्वर टुडू की उपस्थिति में मुख्य अतिथि थे।

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शाम के सत्र की अध्यक्षता की।

  • एनएमसीजी कई हितधारकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से गंगा उत्सव- नदी महोत्सव 2022 को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

गंगा उत्सव 2022 का उद्देश्य

  • गंगा उत्सव 2022 का मुख्य उद्देश्य हमारी नदियों का जश्न मनाना और भारत में नदी घाटियों में नदी कायाकल्प के महत्व पर जागरूकता फैलाना है।

  • इसका उद्देश्य भारत की नदियों का उत्सव को मनाने के लिए विभिन्न राज्यों के 75 से अधिक स्थानों पर इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करना है।

  • गंगा उत्सव की विभिन्न गतिविधियाँ केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर भौतिक और आभासी दोनों प्लेटफार्मों पर होंगी।

गंगा उत्सव की पृष्ठभूमि

  • प्रारंभ में यह उत्सव वर्ष , 2017 में  'एक शाम गंगा के नाम' के रूप में सीमित हितधारकों को शामिल कर आयोजित किया गया था।

  • भारत-जर्मन सहयोग जैसे अंतर्राष्ट्रीय संघ की मदद से, यह कार्यक्रम बाद में वर्ष 2018 में 'बाल गंगा मेला' के रूप में विकसित हुआ।

  • बाल गंगा मेला 2018 का आयोजन एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से किया गया था। 

  • वर्ष 2019 में, यह कार्यक्रम एक कार्निवाल के रूप में आगे बढ़ा, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी देखी गई।

  • गंगा उत्सव 2020 का तीसरा संस्करण तीन दिवसीय वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया था।

  • गंगा उत्सव 2021- नदी महोत्सव को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उत्सव के भाग के रूप में मनाया गया। 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search