केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली में भारत दर्शन पार्क का उद्घाटन किया

Tags: State News

  • केंद्रीय गृह मामलों और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने पंजाबी बाग, दिल्ली में भारत दर्शन पार्क का उद्घाटन किया।
  • इस मेगा पार्क को कबाड़ से बनाया गया है और इसमें भारत के 17 स्मारकों की प्रतिकृतियां हैं।
  • इस  पार्क का निर्माण दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा किया गया है।
  • यह मेगा पार्क दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में 8.5 एकड़ में  फैला है और इसे 14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसमें मैसूर पैलेस (कर्नाटक), चारमीनार (तेलंगाना) और खजुराहो मंदिर (मध्य प्रदेश), गेटवे ऑफ़ इंडिया  (मुंबई), कोणार्क मंदिर (ओडिशा), नालंदा के अवशेष  (बिहार), मीनाक्षी मंदिर (तमिलनाडु), हवा महल (राजस्थान), हम्पी खंडहर (कर्नाटक), विक्टोरिया मेमोरियल (कोलकाता), सांची स्तूप (मध्य प्रदेश), गोल गुंबज (कर्नाटक), अजंता और एलोरा गुफाएं (महाराष्ट्र) और जूनागढ़ किला (राजस्थान)सहित देश भर के स्मारकों की प्रतिकृतियां हैं।
  • पार्क का विषय 'विविधता में एकता' है|
  • दिल्ली के सराय काले खां में 'वेस्ट टू वंडर पार्क' के बाद यह दिल्ली का दूसरा ऐसा पार्क है जहां कचरे और स्क्रैप सामग्री के माध्यम से दुनिया के सात अजूबे स्थापित किए गए हैं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search