उत्तर प्रदेश सरकार भारत की पहली शिक्षा टाउनशिप का निर्माण करेगी

Tags: State News


अमेरिका जैसे देशों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में देश की पहली एजुकेशन टाउनशिप विकसित की जाएगी, जिसका उद्देश्य सभी प्रकार की शिक्षा और कौशल विकास प्रशिक्षण एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध कराना है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • एजुकेशन टाउनशिप का मतलब एक ही जगह पर सभी प्रकार की शिक्षा व कौशल विकास का प्रशिक्षण आसानी से उपलब्ध होना।

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ऐसी पांच टाउनशिप विकसित करने का निर्देश दिया है।

  • टाउनशिप का फोकस उच्च श्रेणी की शिक्षा पर रहेगा जो देश ही नहीं बल्कि अफ्रीकी, लैटिन अमेरिकी और मध्य एशियाई देशों के छात्रों को भी आकर्षित करेगी।

  • एजुकेशन टाउनशिप सरकारी और निजी क्षेत्र के लिए खुला रहेगा। 

  • इस एजुकेशन टाउनशिप में देश और दुनिया के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी विश्वविद्यालय अपना कैंपस खोल सकेंगे। 

  • अटल आवासीय विद्यालय जैसे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय भी इसमें शामिल होंगे। 

  • स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेज की स्थापना होगी। 

  • मैनेजमेंट, तकनीक, विधि व मेडिकल से जुड़े पाठ्यक्रमों की पढ़ाई व रिसर्च आदि भी होगी।

  • एजुकेशन टाउनशिप में अभ्युदय जैसे कई कोचिंग संस्थान भी शुरू किए जाएंगे। इनके जरिए नीट, आईआईटी, संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। 

  • टाउनशिप में आवास की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।

अतिरिक्त जानकारी -

उत्तर प्रदेश राज्य के बारे में :

  • उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य और क्षेत्रफल की दृष्टि के आधार पर चौथा सबसे बड़ा राज्य है।

  • 9 नवम्बर 2000 में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया था।

  • उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या 75 तथा मण्डल 18है।

  • राजकीय पक्षी -सारस या क्रौँच

  • राजकीय पेड़ - अशोक

  • राजकीय पुष्प -पलाश या टेंसू

  • राजकीय चिन्ह - एक वृत्त में 2 मछली एवँ तीर कमान 1938 से स्वीकृत

  • स्थापना दिवस - 24 जनवरी 1950

  • विधान सभा सदस्योँ की संख्या - 403

  • विधान परिषद सदस्योँ की संख्या -100

  • लोकसभा सदस्योँ की संख्या - 80

  • राज्यसभा सदस्योँ की संख्या - 31

  • राज्यपाल - आनंदीबेन पटेल

  • मुख्यमंत्री - योगी आदित्यनाथ



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz