उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना शुरू की

Tags: Sports Government Schemes State News


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की शुरुआत की है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को प्रत्येक माह 1500 रुपये की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी I 

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना से कुल 3900 उभरते खिलाडियों को लाभ मिलेगा जिनमे 1950 बालक और 1950 बालिकाओं को शामिल किया जायेगा I 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा की गयी अन्य घोषणाएं :

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल विकास निधि की स्थापना की जाएगी। इसके तहत प्रत्येक जिले में आठ-आठ खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। 

  • मलखंब खेल को खेल नीति में शामिल किया जाएगा। 

  • इसके साथ ही खेल विभाग में अनुबंध रखे प्रशिक्षकों को भारतीय खेल प्राधिकरण के अनुबंध प्रशिक्षकों के समान मानदेय दिया जाएगा।

  • राज्याधीन सेवाओं में कुशल खिलाड़ियों को चार प्रतिशत आरक्षण पुनः लागू करने का प्रयास करने की भी घेाषणा की।

उत्तराखंड राज्य के बारे में : 

  • गठन - 09 नवंबर, 2000

  • राजधानी - देहरादून

  • संभागों की संख्या - 02 (गढ़वाल व कुमाऊँ)

  • राज्य की सीमा से लगे राज्य  - 2 (हिमाचल प्रदेश , उत्तर-प्रदेश)

  • राज्य की सीमा से लगे देश - 2 (नेपाल , तिब्बत (चीन))

  • राजकीय पुष्प  - ब्रह्म कमल (स्थानीय नाम- कौलपद्य) (वैज्ञानिक नाम- सोसूरिया अबलेवेटा)

  • राजकीय वृक्ष - बुरांश (रोडोडेन्ड्रॉन)

  • राजकीय पशु  - कस्तूरी मृग (मस्कस काइसोगांस्टर)

  • राजकीय पक्षी - मोनाल (लोपोपोरस इंपेजिनस)

  • राजकीय खेल - फुटबाल

  • विधानसभा सदस्यों की संख्या -70 

  • लोकसभा में सदस्यों की संख्या - 5

  • राज्यसभा हेतु सीटें - 3

  • मुख्यमंत्री - पुष्कर सिंह धामी

  • राज्यपाल - गुरमीत सिंह



 





Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz