सबसे ज्यादा आत्महत्या की घटनाएं महाराष्ट्र में

Tags: National National News


नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या करते हैं। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु का और तीसरे नंबर पर मध्यप्रदेश का नंबर आता है।

महत्वपूर्ण तथ्य -

  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में 1,53,052 के मुकाबले 2021 में देश भर में 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की।

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक, आत्महत्या के मामलों में साल 2021 में 2020 की तुलना में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, आत्महत्या की दर में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

  • साल 2021 में महाराष्ट्र में 22,207 सबसे अधिक आत्महत्या की घटनाएं सामने आईं हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 18,925 आत्महत्याएं, मध्य प्रदेश में 14,965 आत्महत्याएं, पश्चिम बंगाल में 13,500 आत्महत्याएं और कर्नाटक में 13,056 आत्महत्या की घटनाएं सामने आईं हैं।

  • एनसीआरबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि केवल इन पांच राज्यों में ही देश भर में हुई आत्महत्याओं के 50.4 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए हैं। शेष 49.6 प्रतिशत मामले अन्य 23 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज किए गए हैं।

केंद्र शासित प्रदेशों में :

  • साल 2021 में केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा आत्महत्या के मामले दिल्ली में सामने आए हैं।

  • दिल्ली में आत्महत्या के 2840 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद बाद पुडुचेरी में 504 मामले सामने आए हैं।

  • 2021 में आत्महत्या की अखिल भारतीय दर 12 प्रतिशत थी।

2021 में सड़क हादसों में मौत :

  • देश में 2021 में यातायात संबंधी करीब 4.22 लाख दुर्घटनाएं हुईं। जिनमें 1.73 लाख लोगों की जान चली गई।

  • उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 24,711 और इसके बाद तमिलनाडु में 16,685 और महाराष्ट्र 16,446 लोगों की मौत हुई।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के बारे में :

  • NCRB की स्थापना केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत वर्ष 1986 में की गई थी I 

  • यह राष्ट्रीय पुलिस आयोग (1977-1981) और गृह मंत्रालय के कार्य बल (1985) की सिफारिशों के आधार पर स्थापित किया गया था।

  • NCRB देश भर में अपराध के वार्षिक व्यापक आँकड़े ('भारत में अपराध' रिपोर्ट) एकत्रित करता है।

  • NCRB का प्रमुख उद्देश्य भारत की पुलिस के आधुनिकीकरण व सूचना प्रौद्योगिकी में सशक्‍त करना है।

प्रमुख प्रकाशन :

  • क्राइम इन इंडिया रिपोर्ट

  • आकस्मिक मृत्यु और आत्महत्या

  • जेल सांख्यिकी

  • भारत में गुमशुदा महिलाओं और बच्चों की रिपोर्ट

 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz