उपराष्ट्रपति ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन किया
Tags: National
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 24 अप्रैल 2022 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया I
24 अप्रैल से 3 मई 2022 तक इस कार्यक्रम की मेजबानी जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु करेगा ।
इनमें 189 विश्वविद्यालयों के 3878 खिलाड़ी भाग लेंगे I
इस आयोजन में मल्लखंब और योगासन के साथ-साथ 18 अन्य खेलों को भी शामिल किया जाएगा।
इन खेलों का आधिकारिक शुभंकर ‘वीरा’, एक हाथी है।
यह विश्वविद्यालय स्तर पर युवा प्रतिभाओं की पहचान करने और फिर उन्हें पेशेवर एथलीटों में बदलने में मदद करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की एक पहल है।
कर्नाटक राज्य ने इन खेलों को ‘हरित खेल’ बनाने के लिये पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित की है जिसके तहत ‘जीरो वेस्ट’ और ‘जीरो प्लास्टिक’ खेल होंगे।
अन्य जानकारी
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का पहला संस्करण 2020 में ओडिशा में आयोजित किया गया था।
जिसमे 158 यूनिवर्सिटी और कॉलेज से 3182 खिलाड़ियों ने भाग लिया था I
पंजाब कुल 46 पदक जीतकर चैंपियन रहा था जिसमें 17 स्वर्ण पदक थे।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -