उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कंबोडिया में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व करेंगे

Tags: Summits Person in news

ASEAN-India Commemorative Summit

7 नवंबर 2022 को जारी विदेश मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 11-13 नवंबर 2022 तक कंबोडिया का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी होंगे।

अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति 12 नवंबर 2022 को नोम पेन्ह में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वह 13 नवंबर 2022 को 17वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। वह कंबोडियाई नेतृत्व और अन्य देशों के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

भारत-आसियान सम्बन्ध

90 के दशक में नरसिम्हा राव सरकार की पूर्व की ओर देखो, विदेश नीति के अनुसार, भारत सरकार ने पूर्वी एशिया विशेष कर आसियान के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया।

भारत का विकास-आसियान संबंधो का विकास

1992 में आसियान द्वारा भारत को शुरू में एक क्षेत्रीय भागीदार बनाया गया था।

संबंधों में बढ़ती गहराई के साथ भारत को1996 में एक संवाद भागीदार में बदल दिया गया था।

2022 में संबंध को शिखर स्तर तक उन्नत किया गया और अंतत: 2012 में इसे सामरिक साझेदारी के स्तर में बदल दिया गया ।

दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान)

इसकी स्थापना 1967 में दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के एक समूह के रूप में की गई थी।

इस समय ग्रुप में 10 सदस्य हैं।वे हैं: ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।

आसियान का मुख्यालय: जकार्ता, इंडोनेशिया

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संघ) द्वारा स्थापित एक क्षेत्रीय मंच है, जिसमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र की क्षेत्रीय शक्तियों के साथ मिलकर , इस क्षेत्र में रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मज़बूत करने के उद्देश्य से बनाया गया था।

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के कुल 18 सदस्य हैं। इसमेंसभी 10 आसियान देश (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम) के साथ ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका,सदस्य देश हैं।

जो भी आसियान देश आसियान का अध्यक्ष है, वह अपने देश में ईएएस से संबंधित बैठक की मेजबानी करता है। वर्तमान में कंबोडिया आसियान का अध्यक्ष है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search