'व्हेन क्लाइमेट चेंज टर्न्स वायलेंट' को मिला डब्ल्यूएचओ अवार्ड

Tags: Awards

7 जून 2023 को जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुख्यालय में आयोजित चौथे वार्षिक हेल्थ फॉर ऑल फिल्म फेस्टिवल में 'व्हेन क्लाइमेट चेंज टर्न्स वायलेंट' शीर्षक वाली डॉक्यूमेंट्री ने 'हेल्थ फॉर ऑल' श्रेणी में विशेष पुरस्कार प्राप्त किया है।

खबर का अवलोकन:

  • इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन राजस्थान की वंदिता सहारिया ने किया है। विजेताओं की सूचि में वह अकेली भारतीय थीं।
  • 'व्हेन क्लाइमेट चेंज टर्न्स वायलेंट' 4.32 मिनट की डॉक्यूमेंट्री घरेलू हिंसा, जलवायु परिवर्तन और मानव तस्करी के बीच संबंधों पर केंद्रित है।
  • इस समारोह में सात अलग-अलग श्रेणियों के लिए विजेता फिल्मों की घोषणा की गई, जबकि चार फिल्मों को जूरी द्वारा विशेष उल्लेख मिला।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ): 

  • स्थापना: 1948 (7 अप्रैल, 1948 से कार्य आरंभ किया)
  • मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड 
  • सदस्य: 194 देश 
  • यह एक अंतर-सरकारी संगठन है जो सामान्यतः अपने सदस्य राष्ट्रों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के सहयोग से कार्य करता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search