विश्व समुद्री दिवस

Tags: Important Days


प्रति वर्ष, 24 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा विश्व समुद्री दिवस मनाया जाता है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु  

  • विश्व समुद्री दिवस पहली बार मार्च 1978 में मनाया गया था। उस समय इसे आईएमओ कन्वेंशन को चिह्नित करने के लिए मनाया गया था। 

  • 1948 में जिनेवा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में आईएमओ  कन्वेंशन को अपनाया गया।

  • इससे पहले आईएमओ को अंतर-सरकारी समुद्री परामर्शदात्री संगठन कहा जाता था।

दिन का महत्व

  • विश्व का लगभग 80 प्रतिशत व्यापार समुद्र के माध्यम से होता है। 

  • यह माल का कम लागत वाला परिवहन प्रदान करता है और इस प्रकार सतत समुद्री विकास को बढ़ावा देने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

  • भारत 5 अप्रैल को अपना समुद्री दिवस मनाता है। यह 1964 में पहली बार मनाया गया था। 

  • ‘हिन्द-प्रशांत पहल’ भारत की वर्तमान समुद्री पहल है। इस पहल को ऑस्ट्रेलिया, जापान और थाईलैंड का समर्थन प्राप्त है। 



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz