विश्व शरणार्थी दिवस

Tags: Important Days

दुनिया भर में शरणार्थियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है।

  • विश्व शरणार्थी दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में नामित किया गया था।

  • पहली बार विश्व शरणार्थी दिवस 20 जून, 2001 को मनाया गया था।

  • दुनिया भर की सरकारों को शरणार्थियों की रक्षा और समर्थन के लिए इस तिथि पर अपने कर्तव्यों का एहसास कराया जाता है।

  • विश्व शरणार्थी दिवस 2022 की थीम को रोल आउट नहीं किया गया है, पिछले साल की थीम "टुगेदर वी हील, लर्न एंड शाइन है ।"

  • शरणार्थियों से जुड़े आंकड़े

  • संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार आतंक, युद्ध और संघर्ष से बचने के लिए हर 1 मिनट में 20 लोग अपने घर से भागने को मजबूर हैं।

  • 2019 के अंत तक, दुनिया में जबरन विस्थापित होने वाले लोगों के अनुमानित संख्या लगभग 79.5 मिलियन है।

  • 2019 तक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के अनुसार, दुनिया में 68% शरणार्थी सीरिया (6.6 मिलियन शरणार्थी), वेनेजुएला (3.7 मिलियन शरणार्थी), अफगानिस्तान (2.7 मिलियन), दक्षिण सूडान (2.2 मिलियन) और म्यांमार (1.1 मिलियन) देशों से हैं।

  • 2019 तक दुनिया भर में कुल 79.5 मिलियन शरणार्थियों में से 26 मिलियन 18 वर्ष से कम आयु के हैं।




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search