विश्व यूनानी दिवस

Tags: Important Days


यूनानी दवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन:

  • विश्व यूनानी दिवस 2023 की थीम “यूनानी मेडिसिन फॉर पब्लिक हेल्थ” है I 

  • भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा पहला विश्व यूनानी दिवस 2017 में हैदराबाद के केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIUM) में मनाया गया था।

  • इस दिवस का उद्देश्य यूनानी दवाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा के बारे में जनजागरूकता फैलाना है।

  • यह दिवस समाज सुधारक और महान भारतीय यूनानी चिकित्सक हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया जाता है। 

  • हकीम अजमल खान एक यूनानी चिकित्सक, एक शिक्षाविद् और यूनानी चिकित्सा पद्धति में वैज्ञानिक अनुसंधान के संस्थापक थे।

  • वह दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापकों में से एक थे।

यूनानी चिकित्सा पद्धति क्या हैं?

  • यूनानी चिकित्सा एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है। 

  • इसकी उत्पत्ति यानी शुरुआत प्राचीन ग्रीस में हुई थी। 

  • इसमें हर्बल उपचार, आहार संबंधी आदतों और पूरक उपचारों का उपयोग शामिल है। 

  • हिप्पोक्रेट्स को इस चिकित्सा पद्धति का जनक माना जाता है। 

  • भारत में इस चिकित्सा पद्धति की शुरुआत 13वीं शताब्दी में दिल्ली सल्तनत की स्थापना के साथ हुई थी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search